Gold Silver Price Today : सोने के दाम में आई गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Silver Price Today आज नवरात्रि का दूसरा दिन है। कल नवरात्रि का पहला दिन था और कल से सारे शुभ कार्य करने शुरू हो गए। कल से ही लोग मां दुर्गा को अर्पित करने के लिए सोना-चांदी भी जमकर खरीदे जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले आज के सोने-चांदी के भाव जान लीजिए।

Gold Silver Price Today

नवरात्रि के शुरू होते ही महंगा हुआ सोना

यूपी के सराफा बाजार में आज 16 अक्टूबर के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। नवरात्रि के शुरू होते ही सोने और चांदी के भाव में बड़ी उछाल देखी गई थी। हालांकि आज सोने चांदी के भाव में स्थिरता बनी हुई है। 

कल जब यूपी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के भाव जारी किए गए। तब सोना एकाएक 1500 रुपए महंगा हो गया। वहीं चांदी के भाव में भी 1500 रुपए की उछाल देखी गई थी।

नवरात्रि के दूसरे दिन सोने के भाव में आई स्थिरता

कल सोने के भाव में बड़ी उछाल आने के बाद आज सोने के दाम में स्थिरता है। bazaar.com के अनुसार आज सोमवार के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 60,590 रुपए हैं। 

वही 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 55,550 रुपए है। कल भी यानी कि रविवार के दिन सोने के भाव यही थे।

चांदी के दाम भी थमे

कल रविवार के दिन चांदी के भाव में भी बड़ी उछाल देखी गई थी। कल चांदी 1500 रुपए महंगा होकर 74,100 रुपए किलो पहुंच गया था। 

आज चांदी के भाव की बात करें तो आज चांदी के भाव में स्थिरता बनी हुई है। आज चांदी 74,100 रुपए किलो ही बिक रहा है।

Previous Post Next Post
सरकारी योजना की अपडेट से लिए ग्रुप से जुड़ें - यहाँ क्लिक करें